बिना क्लच दबाए करें गियर शिफ्ट, लॉन्च हुई नई Honda CB650R E-Clutch बाइक, कीमत जानकर उड़ जायेगे तोते

Honda CB650R E-Clutch: भारतीय टू व्हीलर सेक्टर में इस समय पर काफी तेजी से Revolution आ रहा है, हाल ही में होंडा कंपनी ने अपनी एक जबरदस्त बाइक को लांच किया है। जो नई टेक्नोलॉजी E-Clutch के साथ आती हैं, यह हमारे भारतीय टू व्हीलर की पहली ऐसी बाइक है जिसमें E-Clutch टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। जिसके चलते अब आपको गियर शिफ्ट करने के लिए क्लच का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी खास करके उन राइडर्स को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जो स्पोर्ट्स बाइक का मज़ा तो लेना चाहते हैं। लेकिन ट्रैफिक में क्लच की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं। अगर आप भी इस E-Clutch बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय मार्केट में उपलब्ध इसकी कीमत स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की सभी जानकारियां नीचे विस्तार से दी गई है।

Honda CB650R E-Clutch परफेक्ट डिजाइन

Honda CB650R E-Clutch बाइक का डिजाइन बेहद ही एग्रेसिव और मॉडर्न रखा गया है। इसमें फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स कब बेहतरीन उदाहरण देखने के लिए मिल जाएगा और साथ ही इसके फ्रंट वाले साइड की बात करें तो फुली एलईडी हेडलैंप्स के साथ मस्क्युलर फ्यूल टैंक और मेटलिक बॉडी फिनिश, इस गाड़ी को एक प्रीमियम लुक ऑफर करते हैं।

Honda CB650R E-Clutch क्या है खास

होंडा कंपनी की ओर से आने वाली Honda CB650R E-Clutch बाइक नई टेक्नोलॉजी के साथ चलते हुए स्टॉप-स्टार्ट ट्रैफिक में बिना क्लच लीवर प्रेस किए आसान से गियर बदलने की सुविधा देता है। यह एक प्रकार का कंप्यूटर-ऑपरेटेड क्लच सिस्टम होने वाला है, जिसमें ऑटोमेटिक और मैनुअल गियरबॉक्स का शानदार संयोजन लगाया गया है। और इसे नॉर्मल क्लच लीवर की तरह उपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

Honda CB650R E-Clutch इंजन और परफॉर्मेंस

Honda CB650R E-Clutch बाइक को संचालित करने के लिए कंपनी ने इसमें 649cc इनलाइन-फोर सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया है। जो की अपेक्षित क्षमता के अनुसार 12,000 RPM पर तकरीबन 86 PS की पावर और 8,500 RPM पर लगभग 57.5 Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त इसके इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स और E-Clutch की टेक्नोलॉजी मिल जाती है, और आप इसे न्यूनतम वाइब्रेशन के साथ चला पाएंगे।

यह भी पढ़े: भारत की सबसे सस्ती Retro बाइक 2025 Yamaha PG-1 हुई लॉन्च – देगी 88kmpl की माइलेज और मिलेगी सिर्फ ₹3000 की EMI पर

Honda CB650R E-Clutch कनेक्टिविटी के भरमार फीचर्स

Honda CB650R E-Clutch बाइक को बनाते समय टेक्नोलॉजी और राइडर कम्फर्ट कम महत्वपूर्ण ध्यान रखा गया है। इसमें मिलने वाले कुछ स्पेसिफिकेशंस फीचर्स जैसे की, फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले जिसमें बाइक की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित होती है। साथ ही Honda RoadSync का उपयोग करके आप इस स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं, और ब्लूटूथ, कॉल-मैसेज अलर्ट और नेविगेशन सिस्टम के साथ ESS (Emergency Stop Signal) दिया गया है।

Honda CB650R E-Clutch ब्रेकिंग सिस्टम

होंडा की इस बाइक में आगे वाले साइड पर Showa SFF-BP USD फोर्क्स सस्पेंशन देखने के लिए मिल जाता है। और पीछे वाली साइड में Monoshock सस्पेंशन लगाया गया है, जो भारतीय मार्केट की कच्ची और पक्की सड़कों पर भी काफी अच्छी स्टेबिलिटी निकाल कर देती है। ब्रेकिंग के तौर पर डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक, जिसमें ABS स्टैण्डर्ड वेरिएंट्स देखने के लिए मिल जाएगा।

Honda CB650R E-Clutch क्या है कीमत

अगर आप भी इस लाजवाब स्पोर्ट बाइक को अपना बनाना चाहते हैं, तो जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय मार्केट में इसकी प्रारंभिक कीमत ₹9.25 लाख होने वाली है। अगर आप भी कम कीमत में एक लग्जरी और प्रीमियम स्पोर्ट बाइक खरीदना चाहते हैं। तो अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए Honda के नजदीकी डीलरशिप पर संपर्क करें या, फिर ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top